पानीपत। जिला परिषद कार्यालय में सोमवार को पार्षदों और कर्मचारियों ने दिवाली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने की, जबकि सीईओ डॉ. किरण विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान सभी ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संकल्प लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। ज्योति शर्मा ने कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद एक परिवार की तरह है और सभी के सामूहिक प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से मिट्टी के दीये जलाने, स्वच्छता बनाए रखने और पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचने की अपील की।
12