फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' 10 फरवरी तक बढ़ाया, अब शाम सात बजे तक खोल सकेंगे मॉल और दुकान

Thu, 27 Jan 2022 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा सरकार ने 'महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा' की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है। इसमें थोड़ा सा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि दस फरवरी तक बढ़ा दी गई है। साथ ही दुकानों व मॉल को खोलने की एक घंटे की ओर छुट दी गई है। प्रदेश में अब दुकान व मॉल खोलने के लिए 6 से बढ़ाकर सात बजे तक समय कर दिया है। इसके अलावा अन्य नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं दुध, दवा आदि की दुकानों को छुट दी गई है। नाइट कर्फ्यू भी पहले की तरह ही लागू रहेगा। बता दें कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू है। अन्य पाबंंदियां भी ज्यों की त्यों जारी रहेंगी। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओ से बधुवार शाम को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में दुकानों को खोलने का समय शाम को सात बजे तक का होगा।

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, जिन्हें एक डोज लग चुकी उन्हें ही मिलेगा प्रवेश

हरियाणा में 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे। बच्चों के लिए कोई रोस्टर लागू नहीं होगा। जिन्हें कोरोना रोधी वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है, उन्हें ही स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया। 
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों की हाजिरी अनिवार्य नहीं होगी। स्वेच्छा से बच्चे स्कूल आ सकेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। नौवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले 76 फीसदी बच्चे अभी तक कोरोना रोधी टीका लगवा चुके हैं। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि कोविड की ताजा स्थिति की समीक्षा व बच्चों के टीकाकरण की प्रगति जानने के बाद स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें