फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सजा-यूट्यूबर ने काली माता मंदिर में एक घंटा बर्तन साफ किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी और बिग बास ओटीटी सीजन 3 की प्रतियोगी पायल मलिक ने मंगलवार को पटियाला के श्री काली माता मंदिर में पहुंच कर माफी मांगी। पायल ने करीब तीन महीने पहले मां काली के वेश में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पायल मलिक ने हाथ में त्रिशूल, सिर पर मुकुट पहनकर मां काली का स्वरूप दिखाने की कोशिश की थी। हिंदू जत्थेबंदियों ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताकर विरोध किया था।
शिव सेना हिंद ने ढकोली पुलिस थाने में इस मामले में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में मंगलवार को पायल अपने पति के साथ पटियाला के श्री काली माता मंदिर में पहुंची। पायल ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। पायल ने कहा कि वह दोबारा इस तरह की कोई भी वीडियो नहीं बनाएंगी, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायल ने कहा कि उसकी बेटी काली माता की भक्त है। इसलिए उसने अपनी बेटी के लिए मां काली का वेश धरा था। पायल ने कहा कि उसने विरोध होने के तुरंत बाद वीडियो को डिलीट कर दिया था। अन्य सोशल मीडिया पेजों ने इसको और सांझा किया। पायल ने इस मौके पर और लोगों से भी इस तरह की गलती न करने की अपील की। काली माता मंदिर कमेटी व विभिन्न धार्मिक संगठनों के नुमाइंदे भी मौजूद थे। पायल के पति अरमान मलिक ने कहा कि उनका मकसद किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। वह खुद हिंदू हैं और अपने धर्म का सम्मान करते हैं। शिव शक्ति सेवा दल लंगर चैरीटेबल ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी भुवनेश्वरी नंद गिरी ने इस मौके पर पायल को एक घंटे के लिए लंगर भवन में बर्तन साफ करने की सजा सुनाई। जिसके मुताबिक पायल ने अपने पति अरमान मलिक के साथ एक घंटे के लिए बर्तन साफ किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें