फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुचाएं युवा ः मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए युवा सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं। वह शुक्रवार को अपने आवास पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री से भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मिलने का यह क्रम 26 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव कृष्ण बेदी, ओएसडी भूपेश्वर दयाल और राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा कार्यकर्ताओं से सरकारी योजना के संबंध में विस्तार से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क कर उन्हें अपने साथ जोड़ना है। बहुत सी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों को नहीं मिल पाती और वे फॉर्म तक नहीं भर पाते। युवाओं को ऐसे लोगों तक पहुंचकर न केवल उनका फार्म भरवाना है बल्कि उन्हें योजना का लाभ भी पहुंचाना है। समाज को सशक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाएं और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक-एक इंच भूमि की पैमाइश कर रजिस्ट्रेशन का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मौजूद समय में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने वालों को तथ्यों के साथ जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को जवाब देने के लिए हमें निरंतर सटीक जानकारी के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें