फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक के बारे में पूछने पर भड़का युवक, बूथ से पेचकस लाकर पीएसआई पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 की वेंडर स्ट्रीट मार्केट में दस्तावेज मांगने पर आरोपी ने किया हमला
विज्ञापन

अजय कुमार की बाजू में लगा पेचकस हाथापाई में वर्दी भी फटी
पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी विशाल गौतम को दबोचा, सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-15 की वेंडर स्ट्रीट मार्केट में संदिग्ध बाइक के बारे में पूछताछ करना पुलिस टीम को भारी पड़ गया। बाइक के दस्तावेज मांगने पर युवक इतना भड़क गया कि बूथ के अंदर गया और कुछ देर बाद पेचकस लेकर बाहर आ गया। आरोप है कि उसने सीधे पीएसआई अजय कुमार पर हमला कर दिया। पेचकस उनकी बाईं बाजू में लगा और वह घायल हो गए। आरोपी और पुलिसकर्मी के बीच हुई हाथापाई में पीएसआई की वर्दी भी फट गई। हालांकि, साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया।
सेक्टर-14 थाना पुलिस में तैनात पीएसआई अजय कुमार ने शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम वह एसएचओ राजबीर सिंह, एसआई रोशन लाल और सिपाही निर्मल सिंह के साथ सेक्टर-15 में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक बूथ के बाहर लावारिस हालत में संदिग्ध बाइक खड़ी दिखाई दी। टीम ने आसपास मौजूद लोगों से बाइक के बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

इसी बीच पास के बूथ से एक युवक बाहर आया और बाइक को अपने ग्राहक की बताते हुए पुलिसकर्मियों से बातचीत करने लगा। पुलिस ने उससे ग्राहक की पहचान और बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा। इस पर युवक बहस करने लगा। एसएचओ राजबीर सिंह ने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो वह बूथ के अंदर चला गया।
विज्ञापन


पेचकस लेकर लौटा और कर दिया हमला
पुलिस के अनुसार, कुछ देर बाद युवक बूथ से पेचकस लेकर बाहर आया और पीएसआई अजय कुमार पर हमला कर दिया। अजय कुमार ने पीछे हटकर बचने की कोशिश की, लेकिन पेचकस उनकी बाईं बाजू में लग गया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान पीएसआई की वर्दी भी फट गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल गौतम निवासी मनीमाजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, हमला करने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें