फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईटेंशन टावर पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। मजारी चौक के समीप हाईटेंशन टावर पर फंदा लगाकर एक युवक ने आत्माहत्या करली। मृतक की पहचान रणजीत (26) खड़क मंगोली निवासी के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह रणजीत ने माजरी चौक के समीप हाईटेंशन टावर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही लोगों ने युवक को फंदे से लटके देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर 21 पुलिस चौकी के कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आत्महत्या करने कारण घरेलू वजह बताई जा रही है। मृतक रणजीत ऑटो चलाने का काम करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें