फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कमांड अस्पताल के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान, 10 रेहड़ी-ठेले जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक में बाधा बनने पर कार्रवाई, एक ऑटो इंपाउंड जाममुक्त शहर के लिए अभियान जारी रहेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कमांड अस्पताल के पास ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में 10 रेहड़ी-ठेले जब्त किए गए और नियम उल्लंघन पर एक ऑटो इंपाउंड किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े रेहड़ी-ठेले हटाए गए, जो यातायात में बाधा बन रहे थे और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक ऑटो को भी इंपाउंड किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही कार्य करें और नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें