फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माजरा मेहताब के पास गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। माजरा मेहताब के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध सिंगल बैरल बंदूक और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी राजीव कुमार उर्फ फजनु (23) निवासी गांव औरिया, थाना कालका, जिला पंचकूला है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई की शाम गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर माजरा मेहताब से कालका जाने वाली सड़क पर पुल के पास मौजूद है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध सिंगल बैरल बंदूक तथा जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी हथियार और कारतूस रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से प्राप्त किया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें