फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंद मकान में चोरी, सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोर सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक छुट्टियां बिताकर घर लौटे और घर के भीतर रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंडीमंदिर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-26 निवासी कमल किशोर ने बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। गर्मी की छुट्टियों के दौरान वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव जिला करनाल गए हुए थे और वहीं से स्कूल आना-जाना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घर लौटने पर लोहे की अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब पाए गए। चोरी हुए सामान में एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की नथ, सोने का लौंग, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र की सोने की टिकड़ी, तीन जोड़ी चांदी की पायल तथा बच्चों के तीन जोड़ी चांदी के कंगन शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें