फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेशी पिस्टल संग युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घग्गर किनारे दबोचा, तीन कारतूस और दो मैगजीन बरामद चार दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने घग्गर नदी किनारे अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-26 आशियाना कॉम्प्लेक्स निवासी 24 वर्षीय गगन रेशवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से विदेशी पिस्टल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-27/28 डिवाइडिंग रोड के पास घग्गर नदी किनारे हथियार लेकर खड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद चंडीमंदिर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क, पिस्टल की खरीद-फरोख्त और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें