फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी, चौथा आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी, अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा तीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर 12.30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने मुख्य आरोपी आजाद सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अमृतसर एयरपोर्ट से उस समय पकड़ा गया, जब वह मलेशिया भागने की कोशिश में था। उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने 38 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का सौदा तय किया था। इसके बाद उससे 12.30 लाख रुपये ले लिए गए और उसे दुबई व आर्मेनिया भेजकर धोखा दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब गिरफ्तार किए गए आजाद सिंह को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से ठगी की रकम की बरामदगी, गिरोह के अन्य सदस्यों और विदेश भेजने के नाम पर चल रहे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने के लिए केवल अधिकृत इमिग्रेशन एजेंटों के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें