फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लायर तक पहुंचने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हथियार सप्लायर और इसके इस्तेमाल के उद्देश्य का पता लगाने में जुटी है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और बलटाना (पंजाब) निवासी 22 वर्षीय महमूद आलम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में वह हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी टेलरिंग का काम करता है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि आरोपी को हथियार किसने उपलब्ध कराया और वह इसे किस उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था।
विज्ञापन

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या हथियार को किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने अथवा बेचने की योजना बना रहा था। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें