फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 22 ग्राम कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, सेक्टर-20 में ग्राहक को सप्लाई देने पहुंचा था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-20 स्थित श्मशान घाट रोड के पास एक युवक को 22 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव उर्फ पप्पी (27) निवासी आशियाना कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-20 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 21 मई को सूचना मिली थी कि राजीव उर्फ पप्पी क्षेत्र में कोकीन की सप्लाई करता है और सेक्टर-20 के श्मशान घाट रोड स्थित खाली प्लॉट में किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ देने आने वाला है। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की जेब से 22 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें