फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मनीमाजरा में 12.30 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। थाना पुलिस मनीमाजरा ने नशा तस्करी के आरोप में न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय सुमित नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मनीमाजरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के निर्देश अनुसार एएसआई सुरिंदर पाल की अगुवाई में पुलिस टीम वीरवार को सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के पीछे गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुमित नेगी निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की शैक्षणिक योग्यता बीबीए है और वह मार्केटिंग का काम करता है।
विज्ञापन

बॉक्स
मनीमाजरा पुलिस की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले एक महीने में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमें मोरीगेट क्षेत्र के कुछ लोग भी शामिल हैं, जो जमानत पर रिहा होकर बाहर आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें से कुछ लोग दोबारा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस को जमानत पर जेल से बाहर आए लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें