पंचकूला। सेक्टर-16 चौकी के पुलिसकर्मियों ने वीरवार को गश्त ड्यूटी के दौरान एक युवक को गांजे ले जाते दबोचा। पुलिसकर्मियों ने तलाशी में आरोपी के कब्जे से बरामद किया गांजे का तोल किया तो उसका वजन डेढ़ किलोग्राम पाया। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंदिरा कॉलोनी निवासी कार्ति मिश्रा है। दरअसल, सेक्टर-16 चौकी के पुलिसकर्मी वीरवार की रात गश्त ड्यूटी पर थे। उस दौरान पुलिसकर्मियों को बुढनपुर की तरफ से एक युवक दाहिने हाथ में प्लास्टिक का थैला लेकर पैदल आता दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर वह अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिसकर्मियों ने शक होने पर उसके पकड़कर थैले की तलाशी ली तो उसके अंदर गांजा बरामद हुआ। गांजे का तोल करने पर उसका वजन 1.500 किलोग्राम पाया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांजा बेचने का गोरखधंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को डयूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर आगामी पूछताछ के लिए उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया।