पंचकूला। गांव बुढ़नपुर निवासी बीस वर्षीय एक विवाहिता ने वीरवार की रात घर पर जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। घटना का पता लगने पर सेक्टर-16 चौकी के पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। लेकिन पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतका की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला गौंडा निवासी एवं फिलहाल पंचकूला के गांव बुढ़नपुर में पति सहित रह रही रीटा के रूप में हुई है। पुलिस ने रीटा के शव को मोर्चरी में रखवा कर मजदूरी करने वाले उसके पति राहुल से पूछताछ की लेकिन महिला के खुदकुशी के कारणों का फिलहाल तक कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस रीटा के परिजनों के शहर पहुंचने के इंतजार में है, ताकि उनसे पूछताछ में उसके खुदकुशी के किन्हीं कारणों का पता लग सके।