बरवाला अनाज मंडी के पास हादसा, 32 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-बरवाला मार्ग पर अनाज मंडी के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलने पर बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है और उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।े
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शव को पहचान के लिए सेक्टर-6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।