फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग एक जीवन पद्धति<bha>;</bha> संतुलन, शांति और स्वास्थ्य प्रदान करता है : रेखा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को सेक्टर-1 के रेड बिशप में जिलास्तरीय योग शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योगाचार्यों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और जीवनशैली में इसके लाभकारी प्रभावों को प्रोत्साहित करना था। बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने उपस्थित लोगों को योग के नियमित अभ्यास के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है जो हमें संतुलन, शांति और स्वास्थ्य प्रदान करती है। योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ को वैश्विक संकल्प बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। इसके बाद शर्मा ने स्वयं भी उपस्थित नागरिकों एवं प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता, अतिरिक्त जिला उपायुक्त निशा यादव, जिला उपायुक्त (पुलिस, पंचकूला) सृष्टि गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन के लिए जरूरी है योग : डॉ. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में भी योगा अभ्यास कराया गया। इसमें 70 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। योग कोच डॉ. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने आसन प्राणायाम ध्यान का प्रयोग सहज एवं सरल ढंग से कराया। उन्होंने जीवन में योग की चर्चा करते हुए इसके लाभ बताए। इस अवसर पर विकास गुप्ता, संदीप अरोड़ा, राजपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें