पिंजौर। सियुडी में एक व्यक्ति के घर से चोर नकदी और मोबाइल चुराकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता विकास राणा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे वह गांव सियुडी स्थित अपनी दुकान वेरका बूथ के लिए दूध लेने के लिए गया था। घर में उसकी पत्नी सो रही थी, इसलिए उसने घर में कुंडी और ताला नहीं लगाया। जब वह वापस आया तो चोर घर से 25 हजार रुपये और मोबाइल चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।