फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में पतंजलि का योग प्रशिक्षण शिविर

Fri, 03 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योग प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सुबह 6 से साढ़े 7 बजे तक दिया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को योग के द्वारा निरोगी बनाना है। इस शिविर में जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान रायपुररानी लाल सिंह और पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी बलबीर सिंह ने शिविर में भाग लेने वाले खंड की ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, आंगनबाड़ी वर्कर, खंड स्तरीय कार्यालयों के कर्मचारी व अधिकारी और विभिन्न गांव के योग प्रशिक्षण के व्यक्तियों को प्रोटोकॉल अनुसार योग का प्रशिक्षण दिया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य बल सिंह राणा, नरेंद्र शर्मा बीआरसी, सत्यापाल सिंह सरोहा, पंचायत समिति सदस्य रणजीत सिंह, राजबीर चौधरी श्यामटू और गांव निवासियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पपलोहा के खेल स्टेडियम में वीरवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रताप सिंह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सरपंचों, पंचों तथा अन्य ग्रामवासी तथा कार्यालय स्टाफ ने योग शिविर में भाग लिया।

इस दौरान रघुवीर सिंह अहलावत, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति उर्वशी शर्मा, तरूणा देवी योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को तथा उपस्थित प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण दिया गया तथा स्वास्थ्य जीवन व्यतीत करने हेतु योगा से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें