फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक ने की नई ब्रांच की ओपनिंग

Fri, 03 Jun 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक ने की नई ब्रांच की ओपनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-25 में आईसीआईसीआई बैंक के एक नए ब्रांच की वीरवार को ओपनिंग हुई। यह बैंक का पंचकूला में सातवां शाखा है। इसका उद्घाटन वित्त एवं योजना विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने किया। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक की इस ब्रांच से सेक्टर-25 व आसपास के क्षेत्र के बैंक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से जनता की भलाई के लिए अनेक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर एटीएम स्थापित किए गए हैं तथा अलग-अलग क्षेत्रों में ब्रांच शुरू की जा रही है। भविष्य में बैंक की ओर से शहर में और भी ब्रांच शुरू की जाएगी। वहीं बैंक के जोनल हेड विकाश बाहुवाला ने बताया कि बैंक में लाकर से लेकर उपभोक्ताओं को हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। आने वाले दो तीन वर्षो में 100 नए ब्रांच खोले जाएंगे। अभी बैंक की 190 शाखाएं हैं। उन्होंने बताया कि अभी बैंक की लक्ष्य है कि रूरल एरिया में ज्यादातर बैंक की शाखाएं खोले जाए। इस मौके पर बैंक की रीजनल हेड पारूल किशोर व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें