फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा : जन जागरण अभियान संकल्प यात्रा मोरनी पहुंची, यात्रा को सांसद रतनलाल कटारिया और विधायक अंबाला असील गोयल ने भी संबोधित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा समर्पण पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला के विधायक असीम गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर 71 कार्यकर्ताओं के साथ 71 किलोमीटर की जन जागरण अभियान संकल्प यात्रा मोरनी पहुंची। इस मौके पर अंबाला के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया भी मौजूद रहे। सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि भारत माता के सपूत नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यह यात्रा 71 किलोमीटर तय करके मोरनी पहुंची है।
विज्ञापन

यात्रा के माध्यम से असीम गोयल विधायक अंबाला ने यह भी संदेश दिया है कि भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने की बहुत जरूरत है। अंबाला के विधायक असीम गोयल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 71 साथियों के साथ 71 किलोमीटर की यात्रा करके यहां पहुंचे हैं। यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी अपनाओ जन जागरण संकल्प यात्रा है। इस अवसर पर पवन धीमान, संजीव कौशल व अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें