चंडीगढ़। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने पंजाब कुश्ती संघ को भंग कर दिया और इसकी जगह तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित कर दी है। डब्ल्यूएफआई के आदेशों के अनुसार नई गठित समिति पंजाब में सभी कुश्ती गतिविधियों की देखरेख करेगी और नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराएगी।
भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश को चेयरमैन, डॉ. सत्यपाल सिंह देशवाल को संयोजक और उम्मेद सिंह को एडहॉक कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कमेटी टीम चयन और ट्रायल आयोजित करेगी और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड के तहत नई कार्यकारी समिति के चुनाव कराएगी।