फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन : तीन मंजिला भवन से होगा भवन, तीस टिकट काउंटर, आठ ई-चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को अच्छा वातावरण देगी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की प्लेटिनम रेटिंग बिल्डिंग
विज्ञापन

चंडीगढ़ से ज्यादा पंचकूला साइड होगा ग्रीन एरिया विकसित, चंडीगढ़ और पंचकूला की तरफ 15-15 टिकट काउंटर होंगे
ट्रेन से उतरने और चढ़ने वालों के लिए अलग-अलग मार्ग होगा
हर फ्लेटफाॅर्म पर दो लिफ्ट, दो एस्केलेटर, एक सीढ़ी की सुविधा होगी उपलब्ध
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीगढ़ में निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छा वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा। यहां की प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन बिल्डिंग जहां हरियाली का एहसास दिलाएगी, वहीं ई-वाहन मालिकों को एक साल के अंदर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के मानकों के आधार पर तैयार होने वाली बिल्डिंग की पार्किंग एरिया में आठ चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें चंडीगढ़ और पंचकूला की तरफ चार-चार चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं। महज 20 से 30 रुपये में रेल यात्री अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण के बाद आईजीबीसी रेलवे स्टेशन रेटिंग द्वारा पर्यावरण के 6 मानकों के आधार पर मूल्यांकन करेगी। इसके चलते इंडियान रेलवे लैंड डेवलेपमेंट अथाॅरिटी (आईआरएलडीए) वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण में स्थायी स्टेशन की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता, ऊर्जा-दक्षता, जल-दक्षता, स्मार्ट और हरित पहल, नवाचार और विकास पर विशेष ध्यान देगी।

पंचकूला साइड लगाए जाएंगे 13 हजार लगाए पौधे
वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के निर्माण के बाद रेलवे स्टेशन के पंचकूला छोर पर भी रेल यात्रियों को चंडीगढ़ जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दोनों तरफ एक समान विकास किया जा रहा है। हालांकि ग्रीन एरिया पंचकूला की तरफ चंडीगढ़ से ज्यादा विकसित किया जाएगा। चंडीगढ़ की तरफ जहां चार हजार पौधे लगाए जाएंगे, वहीं पंचकूला की तरफ 13 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अंबाला और कालका छोर पर बनेंगे दो एफओबी
12 मीटर चौड़ा दो एफओबी एक कालका और दूसरा स्टेशन के अंबाला छोर पर बनाया जाएगा। इन एफओबी का उपयोग आने वाले यात्रियों द्वारा किया जाएगा और इन्हें स्टेशन भवन से भी जोड़ा जाएगा। इन एफओबी के जरिए प्लेटफॉर्म से लिफ्ट और सीढ़ियों के माध्यम से पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा हर प्लेटफार्म पर दो लिफ्ट, दो एस्केलेटर व एक सीढ़ी बनाने की तैयारी है।



एयर कॉनकोर्स करेगा सिटी सेंटर के रूप में काम
72 मीटर x 80 मीटर आकार का एक एयर-कॉनकोर्स बनाया जा रहा है, जो दोनों तरफ स्टेशन भवनों की दूसरी मंजिलों को जोड़ेगा। इस एयर-कॉनकोर्स का उपयोग प्रस्थान करने वाले यात्रियों यहां ट्रेनों की प्रतीक्षा करेंगे। यह आम जनता के लिए सिटी सेंटर के रूप में भी काम करेगा। प्लेटफार्म पर लिफ्ट, एस्केलेटर और कॉनकोर्स से सीढ़ियों के माध्यम से पहुंचा जा सकेगा।







ग्राउंड फ्लोर
- तीस टिकट काउंटर (15 चंडीगढ़ और 15 पंचकूला)
- बुक स्टॉल (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
- यादगार वस्तुओं की दुकान (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
- रिटेल शॉप (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
- रेलवे कार्यालय (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
- एग्जीक्यूटिव लाउंज (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)
- सुरक्षा/सीसीटीवी/निगरानी कक्ष (1 चंडीगढ़ और 1 पंचकूला)


फर्स्ट फ्लोर (मेजेनाइन फर्श)
- चंडीगढ़ की तरफ ऑफिस एरिया, को-वर्किंग स्पेस
- पंचकूला तरफ रिटायरिंग रूम, डोरमेट्री


सेकंड फ्लोर
पर चंडीगढ़ और पंचकूला एक-एक साइड, पूछताछ काउंटर, फूड कोर्ट, खुदरा दुकानें, क्लोक रूम।
थर्ड फ्लोर
- पेड वेटिंग लाउंज -चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों तरफ 408 वर्गमीटर
- चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों तरफ एक-एक फूड कोट

- पंचकूला की कार पार्किंग होगी बड़ी
रेलवे स्टेशन के दोनों किनारों पर वर्तमान पार्किंग क्षेत्रों को समग्र रूप से विकसित किया जाएगा और क्षेत्र को मौजूदा 13,720 वर्गमीटर से बढ़ाकर 24,515 वर्गमीटर किया जाएगा।
विज्ञापन



क्रमांक पार्किंग की श्रेणी चंडीगढ़ साइड (वर्गमीटर) पंचकूला साइड (वर्गमीटर)
1 कार पार्किंग (निजी + किराये का वाहन) 6900.00 8562.9
4 थ्री व्हीलर पार्किंग 1300.00 720
2 वीआईपी पार्किंग + विकलांग 501.00 445
5 दोपहिया वाहन पार्किंग 2800.00 1412
6 स्टाफ पार्किंग 490.00 432
7 साइकिल पार्किंग 60.00 62.5
8 बस पार्किंग 495.00 335
कुल पार्किंग 12546.00 11,969.4

रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 25 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। अभी प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 पर काम चल रहा है। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर काम शुरू होगा। नई बिल्डिंग 2053 तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर ग्रीन कांसेप्ट पर बनाई जाएगी। स्टेशन काे 90 हजार पैसेंजर प्रतिदिन की क्षमता के मुताबिक बनाने की याेजना है। प्रोजेक्ट में जितनी भी कंस्ट्रक्शन होगी, वह ग्रीन बिल्डिंग की प्लेटिनम रेटिंग के आधार पर होगी। जिसमें एनर्जी कंजर्वेशन के लिए सोलर, वाटर ट्रीटमेंट के बाद इस्तेमाल हो सकेगा। - वेद प्रकाश डूडेजा, वाइस चेयरमैन, आरएलडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें