फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला में निकाली प्रभातफेरी, गुरुद्वारों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर कस्बा बरवाला और देहात के गांवों में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा संतसर साहिब से शुरू होकर गुरुद्वारा भूमसर साहिब, गुरुद्वारा निहाल पुरी साहब तक गई। इसमें संगत ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सिख संगत ने प्रभात फेरी का जोरदार स्वागत भी किया। संगत के द्वारा गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

गांव टोडा, रायवाली, नयागांव, भरेली, अलीपुर, नग्गल, रामगढ़, मानकयों, मानकटबरा, बिल्ला, बूंगा, संगराना गांवों में भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। 27 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मद्देनजर गुरुद्वारों को फूलों की लड़ियों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस दौरान गुरुद्वारों में अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा और रागी कथावाचक द्वारा गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया जाएगा। गुरुद्वारों में गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से अटूट लंगर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें