फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ से वर्कशॉप तैयार, शिफ्टिंग का काम शुरू, परिवहन विभाग ने बिजली के मीटर के लिए जमा कराई सिक्योरिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में विभाग की वर्कशॉप बनकर तैयार हो गई है। इसमें शिफ्टिंग का काम भी शुरू हो गया है। विभाग ने बसों का हल्का सामान और कई अलमारियां नई वर्कशॉप में भेज दी हैं। वर्कशॉप के अलावा बस स्टैंड को छोड़कर बाकी सभी ब्रांच भी यहीं पर शिफ्ट होनी हैं। औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में साढ़े 22 करोड़ रुपये की लागत से परिवहन विभाग की वर्कशॉप बनाई गई है। यहां बिजली कनेक्शन लगना ही बाकी रह गया है। हालांकि परिवहन विभाग ने मीटर के लिए सिक्योरिटी जमा करवा दी है, सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर दी हैं। अब बिजली निगम द्वारा कभी भी मीटर लगाया जा सकता है। मीटर लगने के बाद शिफ्टिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्कशॉप में रहेगी यह व्यवस्था
नई वर्कशॉप में बसों की मरम्मत और वाशिंग के अलावा अधिकारियों के कार्यालय भी यहीं पर बनाए गए हैं।वर्कशॉप में ही एक यार्ड रूम, 4 ऑफिसर रूम, एक डीआई रूम, बस धोने का एक स्टेशन बनाया गया है। इसके अलावा एक बड़ा कमरा जीएम कार्यालय के लिए बनाया जाएगा।
कच्ची वर्कशॉप में हो रही बसों की मरम्मत
फिलहाल सेक्टर-5 में बस स्टैंड के साथ ही वर्कशॉप बनाई गई है। यहां न फर्श पक्का है और न ही छत है।बारिश के मौसम में तो बहुत ज्यादा कीचड़ फैल जाता है। टीन की छत बनाई गई है। यह न सर्दी को रोक पाती है और गर्मी में तो हालत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। बारिश में यह टपकती रहती है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जल्द ही शिफ्टिंग का काम पूरा हो जाएगा। नई वर्कशॉप में शिफ्ट होने के बाद कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। कर्मचारियों को परेशानी से निजात मिलेगा। - रविंदर पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें