फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला सेक्टर-26-27 अंडरपास का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन में मजदूर न मिलने के कारण बंद था काम15 करोड़ की लागत से एनएचएआई तैयार कर रहा अंडरपास
विज्ञापन

एनएचएआई 40 मीटर का स्पैन बनाएगा, इसमें 20-20 मीटर के दो स्पैन शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे स्थित सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास का दोबारा शुरू हो गया है। पिछले करीब एक माह से अंडरपास का काम बंद था। यहां काम करने वाले मजदूर दीपावली और छठ पूजा के लिए घर चले गए थे। इस कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को करीब एक माह तक काम बंद करना पड़ा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसे अगस्त 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था जो समय पर पूरा नहीं हो पाया। एनएचएआई 40 मीटर का स्पैन बना रहा है। इसमें 20-20 मीटर के दो स्पैन शामिल हैं। इसकी ऊंचाई साढ़े चार मीटर है। वहीं यू टर्न के लिए साथ में पैडेशियन अंडरपास भी बनेगा। यह छह बाय तीन का होगा।

50 हजार लोगों को जाम से मिलेगी निजात
इस अंडरपास के निर्माण के बाद सेक्टर-25, 26, 27, 28 सहित आसपास के करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी। इन सेक्टरों की ओर से आने वाली गाड़ियां, जिन्हें आईटीबीपी और रामगढ़ की तरफ जाना है वह सीधा अंडरपास से निकल जाएंगी। वहीं पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे अंडरपास के जंक्शन के ऊपर से निकलेगा। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और ट्रैफिक की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। जीरकपुर रिंग रोड का ट्रैफिक पीरमुछल्ला के रास्ते पंचकूला में डायवर्ट होने के बाद यहां हादसों के साथ जाम की संभावना भी बनेगी। ऐसे में यह अंडरपास सहायक होगा।
विज्ञापन


अंडरपास बनाने की क्यों पड़ी जरूरत
पिछले डेढ़ साल में यहां हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है और 18 लोग घायल हो चुके हैं। अंडरपास बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के पास करीब 20 शिकायतें दी गईं थीं। पार्षद कुलदीप सोही ने बताया कि वह खुद चार बार अथॉरिटी को पत्र लिख चुके हैं। लोगों की मांग को पूर्व विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचाया। इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने जनवरी 2024 में यहां अंडरपास बनाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन



कोट
मजदूरों की कमी के कारण सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर बनने वाले अंडरपास का काम बंद था। सभी मजदूर त्योहार मनाने घर चले गए थे। अब काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। -राहुल सोखल, उप महाप्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें