फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर नालागढ़ रोड पर आरओबी में गर्डर रखने का काम शुरू, आज बंद रहेगा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर बन रहे आरओबी पर सोमवार को स्टील गर्डर रखने का काम शुरू हो गया। इस कारण पिंजौर-नालागढ़ रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। आरओबी का निर्माण कार्य तकरीबन 92 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। अगस्त महीने तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील वर्मा ने बताया कि उनकी ओर से आरओबी का काम तकरीबन पूरा कर लिया गया है। इसके बाद रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी को जोड़ने के लिए गर्डर रखे जाने थे। रेलवे विभाग की ओर से जैसे ही इसकी अनुमति मिली, सोमवार को इस काम को शुरू किया गया। रेलवे लाइनों के दोनों ओर बने आरओबी कि हिस्सों को जोड़ने के लिए, रेलवे लाइन के ऊपर 6 गर्डर रखे जाने हैं। 2 गर्डर सोमवार को रख दिए गए और बाकी बचे 4 गर्डर को मंगलवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

आरओबी निर्माण कार्य के चलते पिंजौर-नालागढ़ रोड पर रेलवे फाटक से वाहनों की आवाजाही सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि नालागढ़ से पिंजौर की ओर बनने वाले आरओबी के हिस्से का काम लगभग पूरा हो चुका है और फाटक तक लाइट भी लगा दी गई है। पिंजौर से नालागढ़ की ओर आरओबी का कुछ निर्माण कार्य बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें