फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डीसी और निदेशक उद्योग को महिला आयोग का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने तीन डीसी और उद्योग निदेशक को नोटिस जारी किया है। सरकारी कार्यालयों और उद्योगों में महिला शौचालय न होने पर इन अधिकारियों को आयोग के समक्ष पेश होना होगा। मांगी गई जानकारी दो महीने में उपलब्ध न कराने पर आयोग ने यह कार्रवाई की है। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने बताया कि सोनीपत, पंचकूला और हिसार के डीसी को 12 जुलाई को तलब किया है। निदेशक उद्योग को 10 दिन में पेश होने के लिए कहा है। आयोग के पास शिकायतें आई थीं कि अनेक सरकारी कार्यालयों और उद्योगों में महिला शौचालय नहीं हैं। ऐसे में डयूटी के दौरान उन्हेें शौच इत्यादि जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सभी जिलों के डीसी और निदेशक उद्योग से महिला शौचालयों और आंतरिक शिकायत समितियों के गठन को लेकर जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन

सोनीपत, हिसार और पंचकूला डीसी की तरफ से यह जानकारी दो महीने बाद भी नहीं दी गई। निदेशक उद्योग भी बताने में नाकाम रहे कि औद्योगिक क्षेत्रों, कंपनियों और फैक्ट्रियों में शौचालय की क्या स्थिति है। तीनों डीसी और निदेशक उद्योग के पेश होने पर यह जानेंगे कि उन्होंने धरातल पर क्या कदम उठाए हैं। महिलाओं की शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अच्छा काम किया होगा तो तारीफ करेंगे। जिन डीसी ने उचित कदम उठाने व शौचालय होने की जानकारी भेजी है, उसका मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें