फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने महिला पुलिस की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है। दो सत्रों में हुई परीक्षा के कारण पहली बार आयोग ने नॉर्मलाइजेशन फार्मूले से परिणाम जारी किया है। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवार अब 11 से 13 अक्तूबर तक फिजिकल टेस्ट देंगे।
विज्ञापन

महिला सिपाही के 1100 पदों के लिये 2.57 लाख ने आवेदन किए थे। 18 और 19 सितंबर को लिखित परीक्षा हुई थी जिसमें 1 लाख से अधिक युवतियों ने परीक्षा दी थी। वीरवार को आयोग ने इसका रिजल्ट जारी किया है। फिजिकल टेस्ट के लिये 5080 को बुलाया गया है। आठ अक्तूबर से पास अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डॉउन लोड कर सकेंगे और निर्धारित समय पर अपने सेंटर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें