फर्श पर गद्दे बिछाकर लेटीं महिला खिलाड़ी।
शाैचलयों में फैली गंदगी, अव्यवस्था के कारण खिलाड़ियों को हुई परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 11 से 13 नवंबर तक चलने वाली हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप एथलेटिक्स गेम्स में महिला खिलाड़ियों की बेकद्री के आरोप लगे हैं। खिलाड़ियों को धर्मशाला या सामुदायिक केंद्र के बजाय पतले गद्दे देकर वॉलीबाल कोर्ट में फर्श पर सुलाया गया जहां ठंड और गंदगी का अलम रहा।
खिलाड़ियों ने बताया कि रोजाना वॉलीबाल कोर्ट की सफाई नहीं होती है। शाैचालयों में भी गंदगी है। बर्तनों की सफाई भी ठीक से नहीं की गई। जिससे उन्हें रहने और खाने में कठिनाई हुई। महिला टीमों में कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल की करीब डेढ़ सौ खिलाड़ी शामिल थीं।
डस्टबिन से आ रही थी बदबू
वॉलीबाल कोर्ट के बाहर रखे डस्टबिन में बदबू आ रही थी। सफाई कर्मचारियों की ओर से सुबह और शाम नियमित सफाई न होने से खिलाड़ियों को बदबू के बीच समय बिताना पड़ा।
कोट
महिला खिलाड़ियों की किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आने-जाने में परेशानी से बचने के लिए उन्हें यहां रोका गया। सफाई की असुविधा को तुरंत दूर किया जाएगा।
-नील कमल, जिला खेल अधिकारी, पंचकूला