फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रास्ता भटका साढ़े 4 साल का बच्चा, पुलिस ने 48 घंटे में परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस की मनसा देवी थाना टीम ने चंडीगढ़ से रास्ता भटककर आए साढ़े चार वर्षीय बच्चे को केवल 48 घंटे में उसके परिजनों से सुरक्षित मिलवा दिया।
विज्ञापन

9 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे मनसा देवी–सकेतड़ी रोड पर अकेला रोता हुआ बच्चा मिलने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस टीम ने बच्चे से बातचीत की, लेकिन बच्चा ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया।
पुलिस ने बच्चे की फोटो और जानकारी चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर साझा की। बच्चे को सेक्टर-15 स्थित बाल सदन में रखा गया।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली कि बच्चे की गुमशुदगी चंडीगढ़ में दर्ज थी। 11 नवंबर को चंडीगढ़ पुलिस और बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाया गया। परिवार ने पंचकूला पुलिस का दिल से आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें