फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.25 लाख की ठगी करने वाली महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नौकरी दिलाने के नाम पर 6.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी महिला शिवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता हुकुमराज ने शिकायत दी थी कि वह कार धोने का काम करता है। आरोपी महिला शिवानी से उसकी मुलाकात कालका में हुई। महिला ने बताया कि उसकी पहचान बड़े अधिकारियों से हैं। वह छह लोगों को तहसील कार्यालय में चपरासी की नौकरी लगवा सकती है। इसके लिए हर व्यक्ति से दो लाख रुपये लेगी। हुकुमराज सहित छह लोगों ने आरोपी महिला शिवानी को 6.25 लाख रुपये दे दिए। जब इन लोगों का काम नहीं हुआ तो हुकुमराज सहित छह लोगों ने पिंजौर थाने में पुलिस को शिकायत दी। पिंजौर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर की। कोर्ट ने महिला को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें