फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अस्पताल की पार्किंग में महिला को कार ने कुचला, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से जमीन पर गिरी महिला, चालक ने रोकने के बजाय दोनों पैरों पर चढ़ा दिए कार के टायर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की पार्किंग में इलाज के लिए पहुंची महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला जमीन पर गिर गई। आरोप है कि चालक ने कार रोकने के बजाय उसके दोनों पैरों पर टायर चढ़ा दिए। हादसे में महिला के दोनों पैरों के निचले हिस्से की हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहाली निवासी रेणु सरोया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली मीना देवी के साथ उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल आई थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों अस्पताल की पार्किंग में मौजूद थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई सफेद रंग की कार ने रेणु को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

आरोप है कि कार चालक ने इसके बाद भी सावधानी नहीं बरती और कार के दोनों टायर रेणु के पैरों पर चढ़ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को संभाला और उपचार के लिए सेक्टर-34 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला के दोनों पैरों के निचले हिस्से की हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर बताया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें