फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो घंटे में 72.4 मिमी बारिश से पंचकूला बेहाल, सड़कें बनीं नदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून की दो घंटे में सबसे तेज बारिश
विज्ञापन

शाम को आया भारी बारिश का अलर्ट तब तक ज्यादातर बरस चुकी थी बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मानसून के कमजोर दौर के बीच मंगलवार शाम हुई मूसलाधार बारिश ने पंचकूला को बेहाल कर दिया। महज दो घंटे में 72.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह इस पूरे मानसून सीजन में दो घंटे के दौरान हुई सबसे तेज बारिश है। शाम 4:15 बजे शुरू हुई बारिश 6:20 बजे तक जारी रही। तेज बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं और कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक कुल 24 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस महीने अब तक बारिश कम रहने के कारण मंगलवार शाम इतनी तेज बारिश की कोई पूर्व चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में पहली बार मोबाइल पर आया भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार को पहली बार ट्राइसिटी के निवासियों के मोबाइल फोन पर भारी बारिश का अलर्ट संदेश भी पहुंचा। कुछ सप्ताह पहले इसका केवल परीक्षण संदेश भेजा गया था। मंगलवार को आए संदेश में लंबी वाइब्रेशन के साथ चंडीगढ़, एसएएस नगर मोहाली और पंचकूला के कुछ स्थानों पर अगले तीन घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। हालांकि, जब तक यह अलर्ट लोगों के मोबाइल तक पहुंचा, तब तक अधिकांश बारिश हो चुकी थी।

चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय थे। बादलों की ऊंचाई 8 से 9 किलोमीटर तक दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


अगले पांच दिन छाए रहेंगे आंशिक बादल
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें