संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पिंजौर निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.50 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पिंजौर सूरजपुर निवासी सोहन लाल ने शिकायत में बताया कि वे 12 अगस्त को चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट पॉइंट के समीप बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गए थे।
उन्होंने जैसे ही अपना एटीएम कार्ड निकला, उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति केबिन में दाखिल हुआ। मदद करने के बहाने उसने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद उनके एटीएम कार्ड से अलग-अलग जगह ट्रांजेक्शन कर 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।