फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 9.73 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कालका निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने का झांसा देकर 9.73 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कालका निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई 2024 को फेसबुक पेज के माध्यम से वे दो व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हुए। पहली एक्टिविटी रिसर्च की थी। ग्रुप एडमिन ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग के लिए एक मोबाइल नंबर दिया।
उसने एक एप डाउनलोड करवाई। एप डाउनलोड करने के बाद उन्होंने रजिस्ट्रेशन किया और अपना आधार कार्ड नंबर दिया। इसके बाद उन्होंने 17 मई को खाते में पांच हजार रुपये जमा किए। उन्होंने आईपीओ के लिए आवेदन किया। आरोपी ने 39,603 रुपये जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने 40 हजार रुपये और जमा करवा दिए। इसके बाद उन्होंने शेयर ट्रेडिंग व्यापार खाते से पैसे निकलते है या नहीं इसके लिए 230 रुपये निकाले। यह उनके पास आ गए। इसके बाद उन्होंने ट्रेडिंग शुरू कर दी। आरोपी ने उन्हें 4.91 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी ने कहा कि उनके एक लाख रुपये फ्रीज हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये जाने के डर से फिर जमा कराई रकम
पैसे खोने के डर से 3.91 लाख रुपये और जमा करवा दिए। उन्होंने गलती से 3 जून को आईपीओ बेच दिए और रुपये निकालने के लिए अनुरोध किया। आरोपियों ने कहा कि आपने हमारी अनुमती के बिना आईपीओ बेचा है, तो आप रुपये नहीं निकाल सकते हैं। उस समय खाते में 12 लाख रुपये दिखाई दे रहे थे। शिकायतकर्ता ने इसका उपाय पूछा, तो उन्होंने कहा कि आपको एक लाख रुपये और खाते में जमा करवाने होंगे। उन्होंने एक लाख रुपये और जमा करवा दिए। इस तरह आरोपी झांसे में लेकर उनसे रुपये ठगते रहे। आरोपी ने उनसे कुल 9.73 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उनका खाता बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें