फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले- स्थानीय उत्पादों के निर्माण के साथ विपणन में भी युवाओं को बढ़ाएंगे आगे

Sat, 26 Sep 2020 12:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • स्वदेशी स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले मुख्यमंत्री
  • समाज के गरीब, निराश्रित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम लागू किए
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ विजन के तहत सरकार स्थानीय उत्पादों के निर्माण के लिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दे रही है। उनके उत्पाद के विपणन के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन


मनोहर लाल यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद और स्वदेशी स्वावलंबन ट्रस्ट की ओर से स्वदेशी स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत विषय पर संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोल रहे थे।

सीएम ने कहा कि सरकार दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर काम कर रही है और समाज के गरीब, निराश्रित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम लागू किए हैं। हरियाणा ने आजादी के बाद से कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में बहुत प्रगति की है, फिर भी हमारा देश जापान और इजरायल जैसे अन्य देशों से कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के मामले में पिछड़ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश की 130 करोड़ से अधिक जनसंख्या की आवश्यकता को पूरा करने के अलावा, भारत एक प्रमुख निर्यातक भी बन गया है। उन्होंने कहा कि पहले पीपीई किट, फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर जैसे मेडिकल उपकरण भारत में निर्मित नहीं होते थे, लेकिन अब हम इन वस्तुओं को अन्य देशों में भी निर्यात कर रहे हैं। इस अवसर पर छह विशेषज्ञों को कौशल और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय स्वावलंबन सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

इनमें कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, इकॉन इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, एसवीपी-इंडिया कॉन्सेंट्रिक से डॉ. रविंद्र सिंह राणा, जेबीएम ग्रुप के कार्यकारी निदेशक डॉ. निशांत आर्य, रूप ऑटो के प्रबंध निदेशक मोहित ओसवाल और कृष्णा ग्रुप के एमडी व उपाध्यक्ष सुनंदन कपूर शामिल हैं। संगोष्ठी में भारत सरकार के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल, हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर बृज किशोर कुठियाला और प्रसिद्ध विचारक व सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय होसबोलेे ने भी अपने विचार रखे।

उधर, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार और जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं और उनके बताए सिद्धांतों व आदर्शों पर चलते हुए हम सभी जनसेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा बहुमुखी प्रतिभा के धनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन किसान, कमेरे, गांव, गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया।

दूसरी ओर, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। सहकारिता मंत्री ने यह बात आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कही। उनकी मेधावी प्रतिभा शक्ति का परिचय तब हुआ, जब उन्होंने अजमेर बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान लेकर उत्तीर्ण की।

उधर, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज को बड़े सकारात्मक बदलाव की तरफ मोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें