फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तालानोआ टाइगर्स की दहाड़ के समक्ष वाइल्ड वुड वारियर्स पस्त

विज्ञापन
बालिंग करता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। चंद्रशेखर आजाद टी- 20 टूर्नामेंट में वाइल्ड वुड वॉरियर्स को पहली हार का सामना करना पड़ा। तालानोआ टाइगर्स ने उनको पांच विकेट से मात दी। इस हार के बावजूद वॉरियर्स अब भी अंक तालिका में शीर्ष पर बने हैं। उनके बाद तालानोआ टाइगर्स और हीम्स हॉक काबिज हैं।पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 183 रन पर चार विकेट खोकर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। युवराज राय (35 गेंदों पर 51 रन), नाबाद निपुण शारदा (30 गेंदों पर 47 रन) और तुषार जोशी (30 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तालानोआ टाइगर्स की टीम ने 19.1 ओवर में मैच जीत लिया। टीम के शीर्ष स्कोरर अर्जुन आजाद ने 32 गेंदों पर 69 रन बनाए। इसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। उन्हें कप्तान राज अंगद बावा (30) और अक्षित राणा (34) का अच्छा साथ मिला।
विज्ञापन

वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में मनोहर मैवरिक्स की हार का सिलसिला जारी रहा। उन्हें हीम्स हॉक के खिलाफ सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। मैवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 173 रन आठ विकेट खोकर बनाए। इसमें अभिजीत गर्ग (52) और भगमेंदर लाठर (33) ने अहम योगदान दिया। हीम्स हॉक ने अपने आक्रामक शुरुआत कर पांच ओवर में 64 रन बनाए। नाबाद निहाल पजनी (38 गेंदों पर 64 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की। इसमें नौ चौके शामिल थे। कप्तान शिवम भांबरी (17 गेंदों पर 41 रन) और अजय जैन (29) ने भी शानदार पारियां खेलीं। इसमें हॉक ने 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। चंडीगढ़ नगर निगम में ज्वाइंट कमिश्नर जीएस सोढ़ी और स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक एचपीएस बराड़ ने यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन की उपस्थिति में विजेता टीमों को सम्मानित किया। मंगलवार के मुकाबलों में हीम्स हॉक का सामना पंजाब पैंथर्स से होगा, जबकि वाइल्ड वुड वॉरियर्स का मुकाबला सिटी चैलेंजर्स से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें