फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भानू में अंतर सीमांत कराटे प्रतियोगिता शुरू, 67 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में मौजूद बल के जवान। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। आईटीबीपी भानू में पांच दिवसीय 13वीं अंतर सीमांत कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त महानिरीक्षक आईएस नेगी ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षण परिक्षेत्र के आठ खिलाडी, पूर्वी फ्रंटियर के 13, उत्तरी फ्रंटियर के 19, नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर के 13 और नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर के 14 समेत 67 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर आईटीबीपी भानू के महानिरीक्षक अशोक कुमार नेगी ने सभी का स्वागत कर कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से शारीरिक लाभ तो होता ही है, साथ ही इससे खिलाड़ियों का मानसिक विकास भी होता है। इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आपसी सामंजस्य एवं तालमेल को अधिक बेहतर करना है। कार्यक्रम के अंत में बीटीसी की कराटे टीम ने शानदार डेमो प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें