फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विधवाओं को बनाया जाएगा स्वावलंबी, अपना काम करने के लिए तीन लाख तक का मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा महिला विकास निगम ने विधवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए व्यक्तिगत कारोबार स्थापित करने के लिए बैकों के माध्यम से तीन लाख रुपये तक के ऋण दिलवाने की योजना शुरू की है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला के लिए 20 केसों का लक्ष्य रखा गया है। स्कीम के अंतर्गत जिन महिलाओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। इसके तहत 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को यह सुविधा दी जाएगी। इस स्कीम की पात्र महिलाओं को कुल ऋण का 10 प्रतिशत हिस्सा स्वयं वहन करना होगा तथा शेष राशि बैकों के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन

बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में अदा की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा पचास हजार रुपये व अवधि तीन वर्ष होगी। विभिन्न कार्यों जैसे बुटीक, सिलाई-कढ़ाई, ऑॅटो, ई-रिक्शा, मसाला, आचार इकाइयां, खाद्य प्रसंस्करण, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडिमेड गारमेंटस, कंप्यूटर जांच वर्क्स आदि के लिए ऋण लिया जा सकता है। महिलाओं को ऋण देने से पूर्व ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी ताकि अपने कारोबार या लघु उद्योग स्थापित करने में कार्य कुशलता की कमी महसूस न हो। अधिक जानकारी के लिए निगम के कार्यालय जिला प्रबंधक हरियाणा महिला विकास निगम कमरा नंबर- 52, तीसरी मंजिल नई बिल्डिंग मिनी सचिवालय सेक्टर-1 पंचकूला फोन नंबर-0172-2585271 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें