फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी से खीरा उठाने को मना किया तो चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खीरा उठाने से मना किया तो आरोपी ने रेहड़ी चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा रेहड़ी चालक की जेब से 100 रुपये भी निकाल लिए। सेक्टर-14 थाना पुलिस घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12ए निवासी हरीश ने पुलिस को बताया है कि वह रेहड़ी पर सब्जी लगाकर बेचता है। शाम को वह अपने घर आ रहा था। जब वह गांव रैली स्थित सरकारी स्कूल के पास पहुुंचा तो दो लड़कों ने रेहड़ी से दो तीन खीरे उठा लिए।
विज्ञापन

इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा मत किया करो। आप ने खाने हैं तो मेरे से मांग लेते। इतने में एक लड़के ने शिकायतकर्ता की जेब पर हाथ मारा, जैसे ही वह पीछे की तरफ मुड़ा तो लड़के ने उसकी पेंट की दोनों जेबों में हाथ डाले और 100 रुपये छीन लिए। पास में खड़े दूसरे लड़के ने अपने हाथ में पकड़ा चाकू उसके बाजू पर मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें