फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक के पास फेंकी बोतल समझाने पर बेसबॉल बैट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-5 में शराब ठेके के बाहर दो लोगों पर बेसबॉल बैट और लात-घूंसों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कुछ युवकों ने मनीमाजरा निवासी करण धीमान और उसके रिश्तेदार अमित धीमान पर रविवार रात बेसबॉल बैट और लात-घूंसों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना रात करीब 9:40 बजे हुई, जब करण अपने रिश्तेदार अमित धीमान के साथ कार पार्किंग में खड़ा था। इसी दौरान एक कार से खाली शराब की बोतल फेंकी गई, जो करण के पास गिरी और टूट गई।
करण ने जब कार सवारों को समझाया तो ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने माफी मांगी। लेकिन कार के पास खड़ा एक युवक गुस्से में आया और बिना बात के करण पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पीछे सीट पर बैठा एक अन्य युवक बेसबॉल बैट लेकर उतरा और करण की कमर, हाथ और पैरों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अमित धीमान पर भी हुए हमले में चोटें आई हैं। इसके बाद फिर आरोपियों ने दो अन्य साथियों को बुलाकर दोनों को बुरी तरह पीटा। इससे करण और अमित दोनों लहूलुहान हो गए। करण का नजर का चश्मा टूट गया व मोबाइल भी टूट गया।
करण ने बताया कि हमलावरों में एक युवक कार में बैठे व्यक्ति को पापा-पापा कहकर बुला रहा था। इसके बाद हमलावर कार में बैठकर भाग गए। करण ने हमले की सूचना 112 पर कॉल कर पुलिस को दी।
पुलिस ने घायल करण को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने थाना एमसीडी सेक्टर-5 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें