फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी साहब! पंचकूला में ये कैसा लॉक डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव अभयपुर में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन होने के बावजूद गलियों में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। जिससे वायरस फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

लोग लगातार पुलिस को इस बारे में सूचना दे रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के चलते लोगों में गुस्सा बढ़ गया है। गांव के पूर्व पार्षद सुभाष निषाद ने बताया कि अभयपुर के लोगों को लगातार समझा रहे हैं कि कोरोना वायरस क्या है और इससे किस तरह का खतरा हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी लोगों पर कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में लोगों को जागरूकता बढ़ाने के लिए घर-घर पोस्टर भी बंटवाए जा रहे हैं। साथ ही कोरोना वायरस के कारण और किस तरह बचाव किया जा सकता है।
इस बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। सुभाष निषाद ने कहा कि लोगों को खुद समझना होगा कि उन्हें खुद कि जिंदगी बचानी है और दूसरों की भी इसलिए जब तक सरकार द्वारा हिदायतें दी गई हैं, तब तक घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

गरीबों के भोजन का प्रबंध करे सरकार
अंकुश निषाद ने बताया कि गांव अभयपुर में शाम को सैकड़ों लोग गलियों में खरीदारी करने के लिए निकलते हैं और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। यहां पर ज्यादातर लोग रोजाना कमाने और खाने वाले हैं। ऐसे में जिला प्रशासन को इन लोगों के खाने का प्रबंध करना होगा, ताकि यह लोग रोटी के चक्कर में खुद की और दूसरों की जान आफत में न डालें। सुभाष निषाद ने पुलिस उपायुक्त और डीसी से गुहार लगाई है कि वह तुरंत पुलिस की तैनाती करें, ताकि कोई भी करोना वायरस का संदिग्ध इन लोगों में न हो और किसी तरह का खतरा पैदा हो।
अमेरिका से लौटा परिवार सरेआम उड़ा रहा नियमों की धज्जियां
वहीं, सेक्टर-19 में एक परिवार के अमेरिका से वापस लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बोर्ड लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया। युवा कांग्रेस नेता अंकुर गुलाटी ने एक वीडियो भी डीसी और डीसीपी को भेजी, जिसमें इस परिवार के सदस्य सरेआम गलियों एवं मार्केट में घूम रहे हैं। अंकुर गुलाटी ने मांग की है कि इस संबंध में तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मौका मिलते ही लोगों ने फाड़े घरों के बाहर लगे पोस्टर
हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के चेयरमैन भारत हितैषी ने सिविल सर्जन और उपायुक्त को पत्र लिखकर बताया कि सेक्टर 10 में कुछ लोगों के घरों के बाहर पोस्टर लगे हुए थे, लेकिन मौका देखते ही इन लोगों द्वारा पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। शनिवार को भी इन घरों में रहने वाले लोग गलियों में घूम रहे थे। साथ ही मार्केट में भी खरीदारी करने गए। यह इसलिए घातक है क्योंकि कोरोना वायरस का पता एकदम नहीं लगता और कुछ दिनों बाद यह वायरस शरीर पर कब्जा कर लेता है। ऐसे में यह लोग भी अभी ठीक नजर आ रहे हैं, लेकिन दो-चार दिन बाद वायरस दूसरों में फैला चुके होंगे, जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें