नगर निगम की रैपिड टास्क फोर्स अमर उजाला के पंचकूला ऑफिस को सैनिटाइज करती हुई।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। नगर निगम की ओर से भेजी गई रैपिड टॉस्क फोर्स ने अमर उजाला के पंचकूला ऑफिस को सैनिटाइज किया। इसमें ऑफिस की मशीनरी डिपार्टमेंट, संपादकीय विभाग, स्टोर सहित कर्मचारियों के बैठने की जगह को सैनिटाइज करते हुए उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया। नगर निगम के ईओ जनरैल सिंह ने बताया कि टीम की ओर से शहर के सभी कंपनी और दफ्तरों में छिड़काव किया जा रहा है। इससे कोरोना का खतरा कम होगा। अभी तक पंचकूला में केवल एक केस सामने आया है। इसलिए पूरी नजर सभी जगह पर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी जगह को सैनिटाइज करें। नगर निगम की ओर से सभी शहर के दफ्तरों, हेड ऑफिसों को सैनिटाइज किया जाएगा।