फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में मौसम ने ली करवट, आधा शहर जलमग्न तो कई इलाके सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी, कुछ हिस्सों में ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी अगले तीन घंटे भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बुधवार को पंचकूला में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई। शाम को बारिश तेज हुई तो कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि शहर के कुछ हिस्से बारिश के बावजूद सूखे रहे। बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के वेदर स्टेशन पर शाम सात बजे तक 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि कई सेक्टरों में इससे कहीं ज्यादा बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32.05 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुराना पंचकूला और सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। कुछ इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन बूंदाबांदी के बावजूद वहां सड़कें सूखी रहीं।

नाले ओवरफ्लो, घरों और बाजारों में घुसा पानी
तेज बारिश के कारण कई जगह नाले ओवरफ्लो हो गए। लोगों ने घरों के बाहर और बाजारों में पानी घुसने की शिकायतें कीं। नगर निगम की टीमों ने जल निकासी के लिए प्रबंध किए।
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने पंचकूला में अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें