फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस फैलने के खौफ से पंजाब यूनिवर्सिटी में सभी कार्यक्रम रद्द, यूजीसी ने सुनाया फरमान

Fri, 13 Mar 2020 02:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में कोरोना वायरस को लेकर यूजीसी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मार्च में होने वाले वार्षिक समारोह सहित कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार अगर अप्रैल में हालात सामान्य होते हैं तो एक महीने बाद सभी समारोह आयोजित करवाए जाएंगे। काउंसिल की ओर से आयोजित होने वाले समारोहों में विद्यार्थियों ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन


पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्ट्डीज की ओर से भी शुक्रवार को आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह ‘दृश्यम’ में विभाग ने छोटा-सा फंक्शन रखा है। समारोह की को-ऑर्डिनेटर प्रो. नवनीत ने बताया कि यूजीसी के निर्देशों को देखते हुए समारोह को बस विभाग के विद्यार्थियों तक ही सीमित रखा गया है, क्योंकि यह समारोह हर साल होता है, इसलिए विद्यार्थियों की गुजारिश पर इसे आयोजित करवाया जा रहा है।

लेकिन विभाग की ओर से इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि यहां जनसमूह एकत्रित नहीं हो। इस संबंधी डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर ने बताया कि यूजीसी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किसी कैंपस में किसी भी समारोह के आयोजन पर पांबधी लगाई गई है। जब तक देश में कोरोना को लेकर हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक कोई भी ग्रुप इंवेट करवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


17 से 19 को होना था ‘झंकार’ समारोह
स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष चेतन चौधरी की तरफ से आयोजित ‘झंकार’ तीन दिवसीय समारोह 17 से 19 मार्च तक होना था। चेतन ने बताया अभी फिलहाल समारोह को रद्द कर दिया गया। इसका आयोजन कब होगा, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

यूआईईटी का समारोह ‘गूंज’ टला
यूआईईटी के विद्यार्थी और एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नर्मेता ने बताया कि यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग का वार्षिक तीन दिवसीय समारोह ‘गूंज’ 20, 21 और 22 मार्च को आयोजित होना था। लेकिन कोरोना के कहर के चलते अभी इसे 17, 18 और 19 अप्रैल को आयोजित करवाया जाएगा।

 विद्यार्थियों ने धनास में कोरोना के प्रति किया जागरूक
पंजाब यूनिवर्सिटी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने कैंपस में और आसपास के एरिया सहित धनास गांव में कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने लोगों को हाथ साबुन से धोने और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके साथ ही लोगों को जनसमूह में नहीं जाने के लिए कहा गया। स्वयंसेवकों ने पीयू के छात्रावासों और दुकानों में 5-5 के समूहों में जाकर विद्यार्थियों और दुकानदारों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया।

जीजीएस में आयोजित होने वाली कंवोकेशन टली
सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में वीरवार को एनुअल कंवोकेशन का आयोजन किया जाना था। लेकिन वीरवार को ही यूजीसी के निर्देशानुसार और भारत सरकार की तरफ से जनसमूह इकट्ठा नहीं करने के निर्देश को देखते हुए कंवोकेशन समारोह को रद्द कर दिया गया। जीजीएस की प्रो. गुरशीक कौर ने बताया कि अभी समारोह के लिए अगली दिनांक का फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें