फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में अब दो वर्ष का होगा एमसीए कोर्स, प्रबंध बोर्ड ने दी मंजूरी

Fri, 13 Mar 2020 11:33 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में संचालित एमसीए (मास्टर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन) पाठ्यक्रम अब दो वर्ष का होगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से यह लागू हो जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी कुलपति प्रो. श्री निवास सिंह ने दी। बताया वर्ष 2020-21 में मालवीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एमसीए में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दो वर्ष में डिग्री मिलेगी। अब तक देशभर में एमसीए में दाखिला लेने वाले छात्रों के कोर्स की अवधि तीन वर्ष की होती थी। तीन वर्ष का होने से अन्य स्नातकोत्तर कोर्सों के मुकाबले एमसीए में एक वर्ष अतिरिक्त लगता था।ज्यादा समय लगने के कारण एमसीए के प्रति विद्यार्थियों की रुचि कम हो रह थी। इस को ध्यान में रखते हुए हाल ही में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली ने एमसीए कोर्स की अवधि दो साल करने का निर्णय लिया था और तकनीकी शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए थे।
 
एमएमएमयूटी के प्रबंध बोर्ड की बैठक में एमसीए कोर्स को दो वर्ष का किए जाने व इसे शैक्षणिक सत्र 2020-21 से लागू किए जाने को मंजूरी दे दी। इसके अलावा प्रबंध बोर्ड ने बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) की प्रवेश क्षमता में भी अभातशिप के नए दिशा निर्देशों के अनुसार परिवर्तन किए जाने को भी मंजूरी दे दी है। नए नियमों के अनुसार सत्र 2020-21 से बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) की उतनी ही सीटें होंगी, जितना बीटेक प्रथम वर्ष की कुल स्वीकृत सीटों का 10 फीसदी और पिछले शैक्षणिक वर्ष में बीटेक प्रथम वर्ष की लैप्स सीटों का कुल योग होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें