फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पांच दिन से पानी सप्लाई बंद, टंकी पर चढ़े ग्रामीण

Fri, 24 Oct 2025 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। जिला बरनाला के गांव विधाता में पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद होने के विरोध में ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल रहीं। इस मामले में एसडीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि कल नई मोटर लगाकर पानी चालू कर दिया जाएगा।
बहादुर सिंह, जमला सिंह, केवल सिंह, सेमा सिंह, अंग्रेज सिंह और टंकी पर चढ़ी महिलाओं ने बताया कि वाटर वर्क्स की मोटर खराब होने के कारण पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद है। जिसकी वजह से गांव के अधिकांश परिवार परेशान हैं। उन्होंने दिवाली बिना पानी के बिताई है। प्रशासन वाटर सप्लाई विभाग या पंचायत ने इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित लोगों की सुध तक नहीं ली है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन टंकी पर चढ़ना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह वाटर वर्क्स पहले वाटर सप्लाई विभाग के अधीन चलता था पर करीब डेढ़ महीने पहले इसे पंचायत के हवाले कर दिया गया। यहां के कर्मचारी का तबादला गांव दीपगढ़ में हो गया और अब यहां पानी छोड़ने या बंद करने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार तो मोटर पूरी रात चलती रहती है। उन्होंने मांग की कि इस वाटर वर्क्स को फिर से जल आपूर्ति विभाग के हवाले किया जाए और बंद पड़ी पानी की सप्लाई शुरू की जाए।
विज्ञापन

मौके पर वाटर सप्लाई विभाग के एसडीओ कुलदीप सिंह, पंचायत सचिव और टल्लेवाल थाने की पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों को मोटर तुरंत ठीक करवाकर पानी चालू करवाने का वादा किया गया पर ग्रामीण इसे जल आपूर्ति विभाग के अधीन करने की मांग पर अड़े रहे। एसडीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि कल नई मोटर लगाकर पानी चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें