फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम नगर दूर होगी पानी की किल्लत, ट्यूबवेल मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर के वार्ड नंबर 3 के अंतर्गत आने वाले गांव इस्लाम नगर निवासियों की बैठक सिंह सभा गुरुद्वारा में हुई। इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा ने बताया कुछ दिन पहले उन्होंने पूर्व विधायक लतिका शर्मा के समक्ष पानी की समस्या का मुद्दा रखा था। इसके बाद लतिका शर्मा द्वारा विभाग से इस गांव के लिए ट्यूबवेल मंजूर करवा दिया गया। इसके टेंडर का काम भी एक हफ्ते में हो जाएगा। अगले महीने तक ट्यूबवेल से गांवों सहित गुरुद्वारा साहिब को पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
बैठक में भाजपा नेताओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तरसेम गुप्ता सहित इस्लाम नगर निवासी सरपंच कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर कौर, गुरदीप सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें